🎵

नाथ तुम जानत हो सब घटकी

Nath Tum Janat Ho Sab Ghataki

भजन · Hindi · ⏱ 1 min

अन्य नाम · Also known as नाथ तुम जानत हो सब घटकी · Nath Tum Janat Ho Sab Ghataki

अक्षर का आकार

पद १४ राग काफी.

नाथ तुम जानत हो सब घटकी, मीरां भक्ति करे परगटकी. — टेक
राममंदिर में मीरांबाई नाचे, ताल वगाडे चपटी,
पांव में घूघरा रूमझूम बाजे, लाज शरम सब पटकी.— नाथ तुम. १.
नाहीघोईने मीरां माळा फेरे, सेवा करे रघुवरकी,
शालिग्राम को चंदन चडावै, भाल तिलक बीच टपकी.— नाथ तुम. २.
विष का प्याला राणाजीने भेजा साधु संगत मीरां अटकी,
कर चरणामृत पी गई मीरां, जैसे रामरस की कटकी.— नाथ तुम. ३.
के सुरती दोर लगी एक धारा, जैसे घडा पर मटकी,
बाई मीरां कहे प्रभु गिरिधरना गुण, सूरती लगी जैसी नटकी— नाथ तुम. ४.

नाथ तुम जानत हो सब घटकी,
मीरां भक्ति करे परगट (प्रगट)की.

राममंदिर में मीरांबाई नाचे, ताल वगाडे चपटी,
पांव में घूघरा रूमझूम बाजे, लाज शरम सब पटकी ... नाथ तुम.

नाहीघोईने मीरां माळा फेरे, सेवा करे रघुवरकी,
शालिग्राम को चंदन चडावै, भाल तिलक बीच टपकी ... नाथ तुम.

विष का प्याला राणाजीने भेजा साधु संगत मीरां अटकी,
कर चरणामृत पी गई मीरां, जैसे रामरस की कटकी ... नाथ तुम.

के सुरती दोर लगी एक धारा, जैसे घडा पर मटकी,
बाई मीरां कहे प्रभु गिरिधरना गुण, सूरती लगी जैसी नटकी ... नाथ तुम.

स्रोत · Source

गुजराती विकिस्रोत — "नाथ तुम जानत हो सब घटकी" (નાથ તુમ જાનત હો સબ ઘટકી), Bhajan Sar Sindhu.pdf, संस्करण 196420. मूल गुजराती लिपि से देवनागरी में लिप्यंतरित। CC BY-SA 4.0.
Gujarati Wikisource — devotional collections · Creative Commons BY-SA
Text from Gujarati Wikisource (gu.wikisource.org), used under CC BY-SA 4.0. The exact page, scan and revision are recorded with each text.

#wikisource#gujarati

सम्बन्धित पाठ · Related reading

और भजनपुस्तकालय