जो तुम तोडो
भजन · Hindi · ⏱ 1 min
अन्य नाम · Also known as जो तुम तोडो · Jo Tum Todo
पद ४२ राग बिलावर.
जो तुम तोडो पीया मैं नहीं तोडुं;
तोरी प्रीत तोडी कृष्ण कोन संग जोडुं. टेक.
तुम भये तरुवर, हम भये पंखिया
तुम भये सरोवर, हम भये मछिया.— जो तुम. १
तुम भये गिरिवर, हम भये धारा
तुम भये चंदा हम भये चकोरा.— जो तुम. २.
तुम भये मोती प्रभु! हम भये धागा
तुम भये सोना, हम भये सुहागा. जो तुम. ३.
बाई मीरां कहे, प्रभु ब्रीजके बासी;
तुम मेरे ठाकुर, मैं तेरी दासी.— जो तुम. ४.
जो तुम तोडो पीया मैं नहीं तोडुं;
तोरी प्रीत तोडी कृष्ण कोन संग जोडुं ?
तुम भये तरुवर, हम भये पंखिया
तुम भये सरोवर, हम भये मछिया. जो तुम०
तुम भये गिरिवर, हम भये धारा
तुम भये चंदा हम भये चकोरा . जो तुम०
तुम भये मोती प्रभु! हम भये धागा
तुम भये सोना, हम भये सुहागा. जो तुम०
मीरा के प्रभु ब्रीजके बासी
तुम मेरे ठाकुर, मैं तेरी दासी. जो तुम०
गुजराती विकिस्रोत — "जो तुम तोडो" (જો તુમ તોડો), Bhajan Sar Sindhu.pdf, संस्करण 196436. मूल गुजराती लिपि से देवनागरी में लिप्यंतरित। CC BY-SA 4.0.
Gujarati Wikisource — devotional collections · Creative Commons BY-SA
Text from Gujarati Wikisource (gu.wikisource.org), used under CC BY-SA 4.0. The exact page, scan and revision are recorded with each text.