🪔

आरती श्री सरस्वती जी की

Saraswati Aarti

आरती · 🎵 माँ सरस्वती · Hindi · ⏱ 1 min

अन्य नाम · Also known as Aarti Kije Saraswati Ji Ki · Maa Saraswati Ki Aarti · आरती कीजे सरस्वती जी की · माँ सरस्वती की आरती

विद्या, बुद्धि और भक्ति की जननी सरस्वती जी की आरती, जो वसन्त पंचमी और विद्यारम्भ के अवसर पर गाई जाती है।

अक्षर का आकार

आरती कीजे सरस्वती जी की,
जननि विद्या बुद्धि भक्ति की । टेक।

जाकी कृपा कुमति मिट जाए,
सुमिरन करत सुमति गति आये,
शुक सनकादिक जासु गुण गाये
वाणि रुप अनादि शक्ति की॥ आरती॥

नाम जपत भ्रम छुटें हिय के,
दिव्य दृष्टि शिशु खुलें हिय के,
मिलहि दर्श पावन सिय पिय के,
उड़ाई सुरभि युग-युग कीर्ति की॥ आरती॥

रचित जासु बल वेद पुराणा,
जेते ग्रन्थ रचित जगनाना।
तालु छन्द स्वर मिश्रित गाना,
जो आधार कवि यति सति की॥ आरती॥

सरस्वती की वीणा वाणी कला जननि की॥आरती॥

स्रोत · Source

मुद्रित आरती पुस्तिका · पाठ AaradhyaHub द्वारा उपलब्ध कराया गया
Supplied by AaradhyaHub · Public domain

#saraswati#aarti#vasant-panchami

सम्बन्धित पाठ · Related reading

और आरतीपुस्तकालयमाँ सरस्वती पूजा बुक करें