🪔

आरती श्री लक्ष्मी जी की

Lakshmi Aarti

आरती · 🪙 माँ लक्ष्मी · Hindi · ⏱ 1 min

अन्य नाम · Also known as Om Jai Lakshmi Mata · Mahalakshmi Aarti · Laxmi Ji Ki Aarti · ओ३म् जय लक्ष्मी माता · महालक्ष्मी आरती · लक्ष्मी जी की आरती

महालक्ष्मी जी की आरती, जो दीपावली और शुक्रवार की पूजा में गाई जाती है। सुख, सम्पत्ति और ऋद्धि-सिद्धि की दात्री का स्मरण।

अक्षर का आकार

ओ३म् जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु धाता॥ ओ३म्॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ओ३म्॥

दुर्गा रूप निरंजनि, सुख-सम्पति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ओ३म्॥

तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता।
कर्म-प्रभाव प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता॥ ओ३म्॥

जिस घर में तुम रहतीं, तहँ सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ओ३म्॥

तुम बिन यज्ञ न होवे, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ओ३म्॥

शुभ-गुण-मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रतन चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ ओ३म्॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता॥ ओ३म्॥

स्रोत · Source

मुद्रित आरती पुस्तिका · पाठ AaradhyaHub द्वारा उपलब्ध कराया गया
Supplied by AaradhyaHub · Public domain

#lakshmi#diwali#aarti

सम्बन्धित पाठ · Related reading

और आरतीपुस्तकालयमाँ लक्ष्मी पूजा बुक करें