🪔

आरती श्री गायत्री देवी की

Gayatri Aarti

आरती · 🌅 गायत्री माता · Hindi · ⏱ 1 min

अन्य नाम · Also known as Aarti Shri Gayatri Ji Ki · Gayatri Mata Ki Aarti · आरती श्री गायत्री जी की · गायत्री माता की आरती

वेदमाता गायत्री की आरती, जिसमें ज्ञान का दीप और श्रद्धा की बाती अर्पित करने का भाव है।

अक्षर का आकार

आरती श्री गायत्री जी की॥ टेक॥

ज्ञान को दीप और श्रद्धा की बाती,
सो भक्ति ही पूर्ति करै जहं घी की॥ आरती॥

मानस की शुचि थाल के ऊपर,
देवि की जोति जगै जंह नीकी॥ आरती॥

शुद्ध मनोरथ के जहां घण्टा,
बाजै, करै पूरी आसहु ही की॥ आरती॥

जाके समक्ष हमें तिहु लोक की,
गद्दी मिलै तबहुं लगे फीकी॥ आरती॥

आरति प्रेम सों नेम सो जो करि,
ध्यावहि मूरत ब्रह्म लली की॥ आरती॥

संकट आवै न पास कबौ तिन्हें,
सम्पदा और सुख की बन लीकी॥ आरती॥

स्रोत · Source

मुद्रित आरती पुस्तिका · पाठ AaradhyaHub द्वारा उपलब्ध कराया गया
Supplied by AaradhyaHub · Public domain

#aarti#gayatri#vedmata

सम्बन्धित पाठ · Related reading

और आरतीपुस्तकालयगायत्री माता पूजा बुक करें