Pandit Bhaskar Tiwari, Experienced Vedic priest with 7 years of expertise in authentic Vedic rituals, Karmkand, Durga Puja, Navratri Puja, and Vaishna traditions. pandit in Delhi with 7+ years' experience

Pandit Bhaskar Tiwari

मैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र से हूँ और मेरी शिक्षा की नींव वैदिक गुरुकुल की पारंपरिक पृष्ठभूमि से हुई है। गुरुकुलीय शिक्षा के माध्यम से मुझे…
📍 Delhi, Delhi · 🛕
4.7 (17 reviews)🎓 7+ yrs🕯️ 84+ poojas performed
🛕 Vaishnava🗣️ Hindi🗣️ sanskrit.

About

मैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र से हूँ और मेरी शिक्षा की नींव वैदिक गुरुकुल की पारंपरिक पृष्ठभूमि से हुई है। गुरुकुलीय शिक्षा के माध्यम से मुझे वेदों, संस्कृत, मंत्रों और वैदिक कर्मकांडों का ज्ञान एवं हमारी सनातन परंपराओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। वर्तमान में मैं श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली से आचार्य (परास्नातक) की शिक्षा ग्रहण कर रहा हूँ। संस्कृत, वेद और शास्त्रों के निरंतर अध्ययन के साथ मेरा प्रयास है कि हमारी वैदिक परंपराओं को सही ज्ञान और प्रामाणिक विधि-विधान के साथ आगे बढ़ाया जा सके। पिछले 7 वर्षों से मैं श्रद्धा और निष्ठा के साथ विभिन्न प्रकार के पूजन, हवन, संस्कार, पाठ, जाप एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न करा रहा हूँ। इस दौरान अनेक धार्मिक एवं पारिवारिक अवसरों पर शास्त्रसम्मत विधि से पूजा और संस्कार संपन्न कराने का अनुभव प्राप्त हुआ है। मेरे लिए प्रत्येक पूजा केवल एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक जुड़ाव का माध्यम है। इसलिए मैं विशेष रूप से शुद्ध मंत्रोच्चारण, सही संकल्प और प्रामाणिक वैदिक विधि-विधान का ध्यान रखता हूँ। मैं गृह प्रवेश पूजा, सत्यनारायण कथा, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, हवन, नवग्रह एवं वास्तु शांति, विवाह, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, यज्ञोपवीत, श्राद्ध-तर्पण तथा अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराता हूँ। वैदिक गुरुकुल की पारंपरिक शिक्षा और शास्त्रीय अध्ययन के साथ मेरा निरंतर प्रयास है कि आपकी आस्था के अनुरूप प्रत्येक अनुष्ठान शुद्धता, श्रद्धा और प्रामाणिकता के साथ संपन्न हो।

Poojas offered

Reviews (0)

Share your experience

No reviews yet. Be the first after your pooja.

इस पंडित को बुक करें · Book

⏱️ Duration ~24 hr

🛕 Akhand Ramayan Path is performed in person only — the pandit needs to be present for the vidhi.

🏠 Home visits need at least 4 hours notice.

We currently serve Delhi NCR only.

Total₹21,000
Pay now₹2,100
Due at pooja₹18,900

Balance (if any) is collected at the time of the pooja.