🪔

आरती श्री गणेश जी की

Jai Ganesh Deva Aarti

आरती · 🐘 श्री गणेश · Hindi · ⏱ 1 min

अन्य नाम · Also known as Jai Ganesh Jai Ganesh Deva · Ganesh Ji Ki Aarti · जय गणेश जय गणेश देवा · गणेश जी की आरती

गणेश जी की आरती, जो हर पूजा और मंगल कार्य के आरम्भ में गाई जाती है। एकदन्त, चार भुजाधारी और मूषक पर सवार विघ्नहर्ता का स्मरण।

अक्षर का आकार

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।
एकदन्त दयावन्त, चार भुजाधारी।
मस्तक सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी ॥जय०॥

अन्धन को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥जय०॥

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करे सेवा ॥जय०॥

सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा ॥जय०॥

दीनन की लाज राखो शम्भु-सुतवारी।
कामना को पूर्ण करो जग बलिहारी ॥जय०॥

स्रोत · Source

मुद्रित आरती पुस्तिका · पाठ AaradhyaHub द्वारा उपलब्ध कराया गया
Supplied by AaradhyaHub · Public domain

#aarti#ganesh#vighnaharta

सम्बन्धित पाठ · Related reading

और आरतीपुस्तकालयश्री गणेश पूजा बुक करें